उद्यान विभाग मिठाई कारोबार पर 3 लाख 50 हजार रुपए की सब्सिडी, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मिल रहा लाभ
Moradabad news: उद्यान विभाग मिठाई कारोबार पर 3 लाख 50 हजार रुपए की सब्सिडी दे रहा है. यह योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत चलाई जा रही है. जिसमें उद्यमी 35% तक अनुदान और बैंक से ऋण सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. द्यान विभाग में डीआरपी के पद पर तैनात विमल कुमार तोमर ने बताया कि ये योजना भारत सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है. इसमें कई तरह के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग आते हैं. उसी में एक है दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद मिठाई प्लांट इसी श्रेणी में आता है.