Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी

By
July 17, 2026 2 Min Read
0

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश लोगों की सबब बनी सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान की अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से 21 जुलाई तक कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा भी बना रहेगा. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील भी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. वहीं रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में सामान्य से मध्यम बारिश दर्ज होने का अनुमान है.

19 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा. टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

मौसम विभाग ने 20-21 जुलाई को भी प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए भी पूरे प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है. विभाग ने लोगों को उफनते नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी है. साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों में विशेष सावधानी बरतने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है.

’बहुत टिपिर-टिपिर कर रहे हैं अखिलेश यादव’, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

Next

'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme