इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा…भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दारोगा ने हड़काया, वीडियो वायरल
गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों के आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने प्रॉक्टर को घेर लिया और धक्का-मुक्की की। वहीं, छात्रों को धमकाते एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि‘इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा।