इज्जतनगर मंडल में ₹295 करोड़ की लागत से कवच 4.0 होगा लागू, 660 रूट किलोमीटर रेलखंड होगा सुरक्षित, 53 स्टेशन को करेगा कवर
Bareilly Rail Kavach News: कवच 4.0 भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक और पूर्णत स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन यानी ATP प्रणाली है. इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना और रेल परिचालन के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह प्रणाली विशेष रूप से रेड सिग्नल पार करने की घटनाओं, जिसे सिग्नल पास्ड एट डेंजर यानी SPAD कहा जाता है. को रोकने में मदद करती है.