आश्वासन के बाद भी नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में बिजली संकट, बुजुर्गों को अंधेरे में गुजारनी पड़ रही रातें, अधिकारियों पर लगे ठगी के आरोप
नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में लोग अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं. अधिकारियों और ठेकेदारों पर उन्हें लूटने का आरोप है. बिजली कनेक्शन के आश्वासन मिले, पर तारीख नहीं बताई गई. नोएडा शहर की जहां सेक्टर 63 चोटपुर कालोनी के निवासी बीते कई दिनों से लाइट को लेकर कॉलोनी निवासी बेहद परेशान है. कई बार प्रदर्शन किए और जनता सड़कों पर उतरी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय शासन प्रशासन से अश्वासन मिला कि जल्द ही उन्हें कनेक्शन दिए जाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताई गई.