आर्थिक तंगी नहीं रोकेगी IIT-JEE और NEET की राह, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी मुफ्त क्लासेज
ग्रेटर नोएडा: आर्थिक तंगी अब किसी होनहार और लगनशील छात्र के सपनों की राह में रोड़ा नहीं बनेगी. पैसों के अभाव में पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रहने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए ‘ध्रुव क्लासेज’ उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है. संस्थान ने ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और हर संभव मार्गदर्शन देने की विशेष पहल शुरू की है.