'आप लोग तो मर चुके हैं, वृद्धा पेंशन नहीं मिलेगा'… बुजुर्गों के साथ ये कैसा अन्याय? माजरा जान चौंक जाएंगे
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक डरावनी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले के अगरौली दोपही गांव में तीन बुजुर्गों को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है, जिससे उनकी वृद्धावस्था की पेंशन रुक गई. वे अपना हक मांगने सरकारी दफ्तर पहुंचे, जहां अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई.