आज की सावित्री, पति की जिंदगी थी खतरे में, पत्नी ने बचाने के लिए दे दी अपनी किडनी
Bulandshahr News : बुलंदशहर के अहमदनगर की 54 वर्षीय सरजीत सिंह पिछले करीब 2 सालों से क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) स्टेज-5 से जूझ रहे थे. उनका दर्द उनकी पत्नी से नहीं देखा गया और बड़ा फैसला ले लिया. उन्होंने अपनी किडनी दान देकर पति की जान बचा ली.