Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?

By
July 16, 2026 4 Min Read
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश जिला अधिकारी रामपुर ने दिया है. रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी परिसर में बने 40 भवनों में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित अवैध निर्माण मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है.

अब जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, इस यूनिवर्सिटी को लेकर कई बार कार्रवाई हुई है. इस खबर में जानें आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के बुरे दिन कब से शुरू हुए.

अगर जौहर यूनिवर्सिटी के इतिहास की बात करें तो इसकी स्थापना 18 सितंबर 2006 को हुई थी और इसका उद्घाटन 18 सितंबर 2012 को हुआ है. 500–800 करोड़ के बीच बनी इस यूनिवर्सिटी कुलाधिपति (Chancellor) आजम खान, कुलपति (Vice Chancellor), डॉ. जहीरुद्दीन
पूर्व प्रो-वाइस चांसलर (Ex-Pro Vice Chancellor) डॉ. तंजीम फातिमा, प्रो-चांसलर: अब्दुल्ला आजम खान और सचिव अदीब आजम खान हैं.

2017 के बाद जौहर यूनिवर्सिटी के बुरे दिन हुए शुरू

मार्च 2017 में अखिलेश यादव सरकार गई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने. बीजेपी सरकार बनने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर लगातार कार्रवाई शुरू हुई, आजम खान पर रामपुर में दर्ज करीब 90 मामलों में से लगभग 30 मामले जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं. यूनिवर्सिटी करीब 1500 बीघा जमीन पर बनी है और खरीदी गई जमीनों को लेकर कानूनी विवाद आज भी जारी है. पिछले पांच वर्षों से यूनिवर्सिटी पर लगातार प्रशासनिक और जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो रही है.

पुलिस और जांच एजेंसियों की बार-बार की कार्रवाई से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई. कुछ समय के लिए मेडिकल कॉलेज भी बंद रहा, जिससे मेडिकल और बी.फार्मा के छात्रों को नुकसान हुआ. छात्रों के लिए बना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी प्रभावित हुआ, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे खेल गतिविधियां ठप हो गईं.

साल 2017 के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई

जुलाई 2019

26 किसानों ने 35 बीघा जमीन पर अतिक्रमण का मामला दर्ज कराया, मामले की सुनवाई जारी

2019–2021

सरकार ने लीज पर दी गई 170 एकड़ जमीन को वापस लेना शुरू किया, हाईकोर्ट ने मंजूरी दी

सितंबर 2022

यूनिवर्सिटी परिसर में करोड़ों रुपये की नगर निगम की सफाई मशीनें जमीन में दबी हुई मिलीं

2023

आईटी (आयकर) छापों में 60 करोड़ के बजाय 800 करोड़ के खर्च का खुलासा हुआ, टैक्स चोरी की आशंका जताई गई

अप्रैल 2024

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे समेत 13 अन्य लोगों पर अलीगंज के किसानों की जमीन कब्जाने के 22 मामलों में आरोप तय किए गए

जुलाई 2024

रामपुर जिला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की 13.8 हेक्टेयर जमीन का कब्जा लिया और दो इमारतों को सील कर दिया

फरवरी 2025

जौहर यूनिवर्सिटी में 1 रुपये करोड़ के हॉस्टल निर्माण घोटाले का खुलासा हुआ, जिसके बाद केंद्र सरकार ने फंड रोक दिया, 93.48 लाख की पहली किस्त, ब्याज सहित, वापस मांगी गई

कार्रवाई के बाद आजम खान को हुआ बड़ा नुकसान

जुलाई 2019

पीडब्ल्यूडी सड़क पर अवैध रूप से प्रवेश द्वार बनाने पर 3.27 करोड़ का जुर्माना लगाया गया

सितंबर 2021

रामपुर प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से लगभग 170 एकड़ जमीन वापस ले ली

सितंबर 2023

ईडी की छापेमारी में खुलासा हुआ कि कॉलेज निर्माण के लिए छह विभागों से 106 करोड़ जारी किए गए थे

अप्रैल 2025

जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर लगभग 450 करोड़ खर्च हुए, जबकि खाते में केवल 100 करोड़ दर्ज थे. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोटिस जारी किया

आजम के ‘हमसफर रिजॉर्ट’ पर बुलडोजर कार्रवाई

जुलाई 2024 में रामपुर प्रशासन ने हमसफर रिजॉर्ट के अवैध हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई की. आरोप था कि 0.038 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था. जांच में बाहरी दीवार और कुछ कमरे सरकारी जमीन पर बने पाए गए, फिर 9 जुलाई 2024 को करीब 380 वर्गमीटर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया.

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत

वहीं ध्वस्त हिस्से की अनुमानित कीमत 45 लाख से 1.5 करोड़ बताई गई है. रामपुर पब्लिक स्कूल (RPS) पर कार्रवाई हुई, आजम खान ट्रस्ट के तीन रामपुर पब्लिक स्कूल (RPS) थे. RPS गर्ल्स विंग और RPS (जौहर रिसर्च इंस्टीट्यूट) को सील कर दिया गया. जनवरी 2023 में सरकार ने जौहर रिसर्च इंस्टीट्यूट की लीज समाप्त कर दी, स्कूल खाली न करने पर मार्च 2023 में भवन सील कर दिया गया.

नवंबर 2023 में सरकार ने RPS गर्ल्स विंग का कब्जा अपने हाथ में ले लिया. जुलाई 2024 में खुर्शीद गर्ल्स इंटर कॉलेज को इसी भवन में स्थानांतरित किया गया, स्कूल के पास बना सपा कार्यालय भी सील कर दिया गया. ईडी के अनुसार 2021-22 में RPS की फीस से 3.51 करोड़ की आय हुई थी, दो वर्षों से स्कूल बंद रहने के कारण करीब 7 करोड़ की सीधी आय का नुकसान होने का अनुमान है.

जिलाधिकारी ने 15 दिन का समय दिया

रामपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि संस्थान को 15 दिन का समय दिया गया है, अगर वह अवैध निर्माण नहीं हटाते हैं तो रामपुर विकास प्राधिकरण अपने स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा.

’PM मोदी चंपत राय को बचा रहे…’, चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार

Next

गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme