आगरा का रामबाग: भारत का पहला मुगल गार्डन, जहां दफनाया गया था बाबर का शव, जानें 500 साल पुराना इतिहास
Agra News: आगरा का रामबाग भारत का सबसे पुराना मुगल गार्डन है, जिसे 1528 में बाबर ने बनवाया था. चारबाग शैली में बने इस बाग को पहले ‘बाग-ए-गुल अफशां’ और ‘आराम बाग’ कहा जाता था. बाबर की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को काबुल ले जाने से पहले यहीं रखा गया था. मराठा शासनकाल में इसका नाम रामबाग पड़ा. जानिए इस ऐतिहासिक धरोहर की पूरी कहानी.