अलीगढ़: दो लैब में फेल हुए दाल-सब्जी, जिला अस्पताल की रसोई सील, 240 मरीजों के सामने दो वक्त के खाने का संकट
जिस दाल और सब्जी के सहारे अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की थाली भर रही थी, उसकी गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अरहर की दाल और आलू-पालक की सब्जी के नमूने दो अलग-अलग लैब में जांचे गए और दोनों जगह रिपोर्ट फेल आई।