अलीगढ़: दो मुकदमों की केस डायरी और चार्जशीट गायब, आरोप में दरोगा पर एफआईआर, सीओ इगलास करेंगे जांच
अलीगढ़ के सासनीगेट थाने में तैनात एक दरोगा पर सरकारी अभिरक्षा में रखे अहम दस्तावेज गायब करने का आरोप लगा है। मामला वर्ष 2024 में दर्ज दो मुकदमों की केस डायरी और अदालत में पेश किए जाने वाले आरोप पत्र से जुड़ा है।