अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
<p style=”text-align: justify;”>अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश को लेकर नगर निगम में सियासी घमासान तेज हो गया है. नगर निगम के विपक्षी पार्षदों ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जिलाधिकारी अलीगढ़ को ज्ञापन सौंपा है. पार्षदों ने प्रशासन से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और अलीगढ़ का नाम नहीं बदले जाने की मांग की है.
<p style=”text-align: justify;”>समाजवादी पार्टी समेत भारतीय जनता पार्टी के कुछ विपक्षी पार्षदों ने एकजुट होकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. पार्षदों का आरोप है कि अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर नगर निगम में ऐसी कोई विस्तृत चर्चा या बहस नहीं हुई, जिसके आधार पर प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जा सके.
<p style=”text-align: justify;”>पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि नगर निगम की बैठक में नाम बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था. इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से रिपोर्ट शासन को भेजने की कोशिश की जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है
<h3 style=”text-align: justify;”>’नाम नहीं, विकास की जरूरत है'
<p style=”text-align: justify;”>विरोध कर रहे पार्षदों का कहना है कि मौजूदा समय में जनता को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की जरूरत है. केवल शहरों के नाम बदलने से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ एक ऐतिहासिक शहर है, जिसकी पहचान देश और विदेशों तक है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसी संस्थाओं के कारण इसकी अलग पहचान बनी हुई है. नाम परिवर्तन से शहर की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.
<h3 style=”text-align: justify;”>सर्वधर्म के लोगों की पहचान है अलीगढ़
<p style=”text-align: justify;”>पार्षदों ने कहा कि अलीगढ़ में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं. शहर का नाम बदलने की प्रक्रिया से समाज में अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखा जाए.
<h3 style=”text-align: justify;”>ज्ञापन पर प्रशासन ने कही आगे भेजने की बात
<p style=”text-align: justify;”>वहीं जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम परितोष मिश्रा ने कहा कि पार्षदों द्वारा दिया गया ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है और इसे नियमानुसार आगे भेजा जाएगा. फिलहाल अलीगढ़ के नाम परिवर्तन को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. जहां एक ओर नाम बदलने की मांग को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं. अब निगाहें शासन स्तर पर होने वाले फैसले पर टिकी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज