अलीगढ़: अधिवक्ता की तबीयत बिगड़ी, सांसद की शैक्षिक योग्यता प्रकरण में सुनवाई टली, अगली तारीख 22 सितंबर
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम की शैक्षिक योग्यता से जुड़े बहुचर्चित मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई टल गई। वादी के अधिवक्ता की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण अदालत में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।