अलग वार्ड अलग लाइन और मुफ्त जांच, यहां जानिए स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए मुरादाबाद में क्या है तैयारी
मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिला अस्पताल में 16 बेड आरक्षित किए गए हैं और बुखार पीड़ित मरीजों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है. अब स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजने की जरूरत नहीं होगी. जिला अस्पताल में जांच मुफ्त में शुरू हो गई है, जबकि प्राइवेट लैब में इसके लिए 4000 रुपये से ज्यादा खर्च हो सकता है.