Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान

By
July 13, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर ‘भरत नगर’ कर दिया है. सरकार के इस निर्णय के बाद से श्रद्धालुओं में उत्साह है.

श्रद्धालुओं की सनातन आस्था को सम्मान मिलने से गदगद हैं. भदरसा का संबंध सीधे भगवान श्रीराम के अनुज भरत की तपोभूमि नंदीग्राम (वर्तमान भरत कुंड) से माना जाता है और इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है.

जब भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास पर गए, तब उनके अनुज भरत ने अयोध्या का राजसिंहासन स्वीकार करने से इंकार कर दिया. उन्होंने चित्रकूट जाकर श्रीराम से वापस लौटने का आग्रह किया, लेकिन प्रभु श्रीराम ने पितृ आज्ञा के कारण लौटने से मना कर दिया. तब भरत जी उनकी चरण-पादुका (खड़ाऊं) लेकर वापस लौट आए थे और अयोध्या की राजसी सुविधाओं से दूर नंदीग्राम में एक कुटिया बना ली थी.

भरत जी ने भगवान राम की खड़ाऊं को राजसिंहासन पर स्थापित किया और स्वयं 14 वर्षों तक तपस्वी जीवन जीते हुए वहीं से राज्य का संचालन किया. यही स्थान आज भरत कुंड के नाम से प्रसिद्ध है और भरत नगर इसी पवित्र क्षेत्र के निकट स्थित है. सदियों से श्रद्धालु इस पूरे क्षेत्र को भरत जी की तपोभूमि के रूप में पूजते आ रहे हैं.

भाषाई बदलावों के कारण ‘भदरसा’ नाम प्रचलन में आने की है मान्यता

स्थानीय परंपराओं और भाषाई मान्यताओं के अनुसार, ‘भदरसा’ कोई मूल नाम नहीं था, बल्कि यह समय के साथ बदला हुआ रूप माना जाता है. कहा जाता है कि रामायण काल में यह क्षेत्र भरत जी की तपोभूमि का हिस्सा था. लोक मान्यता है कि उस समय इस स्थान को ‘भरत-दशा’, ‘भरत-वास’ अथवा ‘भरत-स्थान’ जैसे नामों से जाना जाता था. समय के साथ स्थानीय बोलचाल और भाषाई परिवर्तनों के कारण ‘भरत’ शब्द ‘भदर’ और ‘दशा’ या ‘वास’ का रूप बदलकर ‘सा’ हो गया, जिससे यह नाम ‘भदरसा’ के रूप में प्रचलित हो गया.

ओझल होने लगा था भरत जी से सीधा भाषाई संबंध

जानकारी के अनुसार, मध्यकाल और नवाबी शासन के दौरान कई प्राचीन स्थानों के नाम प्रशासनिक अभिलेखों में बदल गए या उनके मूल स्वरूप से अलग रूप प्रचलन में आ गए. इसी काल में ‘भदरसा’ नाम सरकारी दस्तावेजों में स्थापित हो गया, जिससे इसका मूल सनातन इतिहास और भरत जी से सीधा भाषाई संबंध ओझल सा होने लगा था. इसके धार्मिक और सनातन महत्व को देखते हुए जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदरसा का नाम भरत नगर करने का ऐतिहासिक निर्णय ले लिया.

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया नाम परिवर्तन

योगी सरकार लगातार उन स्थलों की पहचान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिनका संबंध भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रहा है. इसी क्रम में ‘भदरसा’ का ‘भरत नगर’ नाम परिवर्तन करने का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र की पौराणिक और धार्मिक पहचान को और अधिक मजबूत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस जगह को सीधे भरत जी के त्याग, भाईचारे और मर्यादा की मिसाल के रूप में याद रख सकें. सरकार द्वारा अब इस पूरे ‘भरत नगर’ और ‘भरत कुंड’ क्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से…'

Next

योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme