अयोध्या में अब मंदिरों के होंगे वर्चुअल दर्शन, रामकथा संग्रहालय में 18 मठ-मंदिरों का दिखेगा दिव्य अनुभव
अयोध्या में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय श्रद्धालुओं को राम मंदिर समेत 18 मठ-मंदिरों के वर्चुअल दर्शन का आधुनिक अनुभव देने की तैयारी कर रहा है. संग्रहालय की 20 गैलरियों में इमर्सिव टेक्नोलॉजी के जरिए रामकथा से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा. गैलरी नंबर-17 में भगवान राम के वनगमन से जुड़े प्रसंग भी दिखाए जाएंगे. संग्रहालय फरवरी-मार्च 2027 के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुल सकता है.