Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
By
July 31, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के अमेठी में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर में मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान गुड़िया (40) के रूप में हुई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. जबकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.
<p style=”text-align: justify;”>परिजनों के अनुसार गुड़िया 27 जुलाई को अपनी दो बेटियों के साथ मायके लौट रही थी. आरोप है कि रास्ते में उसकी ननद और नंदोई उसे अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गए जबकि, दोनों बेटियां वहीं रह गईं. इसके बाद गुड़िया का कोई पता नहीं चला. बाद में परिजनों को बताया गया कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है.  
<p style=”text-align: justify;”>सूचना मिलने पर मोहनगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार तलाश कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. घटना के चौथे दिन गुरुवार को जामो थाना क्षेत्र के गोरियाबाद पुल के पास नहर में एक महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया. शव मिलने के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है.
<h3 style=”text-align: justify;”>मृतका के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
<p style=”text-align: justify;”>जिस दिन गुड़िया का शव नहर में मिला, उसी दिन सुबह मृतका के पिता अपनी दोनों नातिनों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गौरीगंज पहुंचे थे. जहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी. परिजनों का कहना है कि पुलिस से कार्रवाई की मांग करने के कुछ घंटे बाद ही गुड़िया का शव नहर में बहता हुआ मिला.
<p style=”text-align: justify;”>मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि 8 जुलाई को ससुरालवालों ने गुड़िया के साथ मारपीट की थी और धारदार हथियार से हमला भी किया था. किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची थी. बाद में समझाने-बुझाने पर 12 जुलाई को वो फिर ससुराल लौट गई. आरोप है कि 27 जुलाई को उसके साथ दोबारा मारपीट हुई, जिसके बाद वह बेटियों के साथ मायके लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसकी ननद और नंदोई उसे अपने साथ ले गए और तब से वह लापता हो गई.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
<p style=”text-align: justify;”>मृतका के भाई मोहम्मद अशफाक का आरोप है कि बहन के लापता होने के बाद उन्होंने मोहनगंज कोतवाली में ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया. लेकिन, पुलिस ने यह कहते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया कि पहले महिला का शव बरामद होने दिया जाए. परिजनों ने ससुरावालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का दफन नहीं करेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
<p style=”text-align: justify;”>जामो थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. 
<p style=”text-align: justify;”>’पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले’, नवविवाहिता की मौत बोली मां
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
Next
बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme