अमरोहा: 46 गांव के किसानों की लगेगी लॉटरी, बोरा भरकर पैसा ला रहा रेलवे, मोटा मुआवजे के लिए तैयार कर लें कागजात
Railway Expansion News: दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है. इसके तहत अमरोहा जनपद की तीन तहसीलों (अमरोहा, धनौरा और हसनपुर) के कुल 46 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. परियोजना के दायरे में आने वाली इन जमीनों की खरीद-फरोख्त और धारा 80 पर रोक लगा दी गई है. रेलवे बोर्ड द्वारा जमीन का ब्योरा मांगे जाने के बाद प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे प्रभावित किसानों को मोटा मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है.