अमरोहा: चार दिन से लापता बच्ची का शव तालाब से बरामद, पुलिस की पांच टीमें कर रही थी तलाश, 50 सीसीटीवी खंगाले
अमरोहा में सोमवार से लापता तीन वर्षीय अमायरा का शव शुक्रवार सुबह गांव के बीचों-बीच स्थित तालाब के किनारे गंदगी और घास में फंसा मिला। तालाब में पड़े रहने के कारण शव फूल गया था और शरीर गलने लगा।