अमरमणि त्रिपाठी केस: राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में हाजिर नहीं हुआ कोई गवाह, अब 1 सितंबर को सुनवाई
Amarmani Tripathi Case: राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड की सोमवार को बस्ती की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन कोई भी गवाह, गवाही देने के लिए अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी। अदालत ने गवाही देने के लिए न आने वालों के खिलाफ NBW जारी किया था।