अचानक बेकाबू हुई शताब्दी बस खाई में पलटी, झांसी-कानपुर हाईवे पर मची चीख-पुकार; 16 यात्री घायल
रविवार को एक शताब्दी बस इंदौर से लखनऊ के लिए जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया। बस लहराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में नीचे दबकर कई यात्री घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा। घायलों को बस का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।