अगली सुनवाई में सुनने को न मिले अब भी जलभराव, पानी-पानी हुए प्रयागराज को लेकर हाईकोर्ट नाराज
प्रयागराज में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव का स्वत: संज्ञान लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई की। जज ने चेताया कि अगली सुनवाई में सुनने को नहीं मिलना चाहिए कि जलभराव अभी बना हुआ है। 24 घंटे में निचले इलाकों से पानी निकालें।