'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. जिले में 542 करोड़ रुपये से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री योगी ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अगर सनातन पर कोई खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा.’’ उन्होंने सपा और कांग्रेस को ‘बांटने वाले लोग’ करार देते हुए कहा कि जब संकट आता है तो इनकी बोलती बंद हो जाती है. योगी ने आरोप लगाया कि इनका वास्तविक चरित्र सनातन विरोधी है और ये विकास की परियोजनाओं पर डाका डालने वाले हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह…’, मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
<h3 style=”text-align: justify;”>पहले की सरकारों पर लगाया भारी आरोप
<p style=”text-align: justify;”><a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जनता के पैसों को कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर खर्च करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महादेवा और अयोध्या जैसे आस्था के स्थानों के लिए पैसा नहीं मिलता था, लेकिन कब्रिस्तान के लिए जरूर मिल जाता था. उन्होंने कांग्रेस और सपा को विरासत विरोधी और विकास विरोधी बताया.
<p style=”text-align: justify;”>सीएम ने कहा कि विपक्षी दल पर्व-त्योहारों पर रोक लगाते थे, लेकिन कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाना उनके लिए धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक था. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी धर्मनिरपेक्षता को उखाड़ फेंककर सनातन की मजबूत नींव पर सुरक्षित भारत का निर्माण करना होगा.’’
<h3 style=”text-align: justify;”>कोई उपद्रव करेगा तो उसके लिए सिर्फ दो जगह हैं- जेल या जहन्नुम
<p style=”text-align: justify;”>सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं तथा बड़े-बड़े निवेश आ रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि कोई उपद्रव करेगा तो उसके लिए सिर्फ दो जगह हैं- जेल या जहन्नुम.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने महादेवा स्थित लोधेश्वर महाराज मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि अब मंदिर का विकास हो रहा है. उन्होंने हॉकी खिलाड़ी बाबू केडी सिंह की हवेली के संरक्षण का भी भरोसा दिया. योगी ने कहा कि केडी सिंह बाबू की हवेली बिकेगी नहीं क्योंकि सरकार उसका पैसा चुकाएगी. केडी सिंह बाबू जो हर युवा, हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं, उनकी स्‍मृति को सरकार जीवित करने का काम करेगी.
<p style=”text-align: justify;”>’हुकूमतों का घमंड-गुरूर…इंकलाब तब आता है’, संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव