अखिलेश यादव के मंच से 'शोला उगलने' उगलने वाली लड़की कौन, मुंह खोलते ही सपा नेताओं की जोश से फड़कने लगती बाजुएं
महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव अपनी छोटी बहन दीक्षा के साथ बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा ‘आल्हा’ को आगे बढ़ा रही हैं. लखनऊ में सपा के कार्यक्रम में प्रतीक्षा ने मुलायम सिंह यादव और महाराजा खेत सिंह पर आल्हा गाकर लोगों का ध्यान खींचा. उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने उन्हें दोबारा बुलाकर नेताजी पर कविता सुनने को कहा. प्रतीक्षा और दीक्षा ने उस परंपरा को चुनौती दी है, जिसे कभी पुरुषों तक सीमित माना जाता था. दोनों बहनों को पिता और आल्हा सम्राट बच्चों सिंह से प्रेरणा मिली. प्रतीक्षा का सपना लोक संस्कृति को देशभर में पहचान दिलाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.