Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
By
August 13, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को अब निजी हाथों में देने की तैयारियां तेज हो गई है. लखनऊ में गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बना शासन को भेज दिया है. जहां से जल्द ही उस पर सहमति मिलने की उम्मीद है.
<p style=”text-align: justify;”>पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2017 में JPNIC का उद्घाटन किया था. हालांकि तब सेंटर पूरी तरह बना नहीं था. साल 2017 से बंद पड़े इस सेंटर को दोबारा शुरू करने के लिए एलडीए ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है. खास बात यह है कि सेंटर को ‘जैसा है, जहां है’ की शर्त पर निजी संस्था को देने का प्रस्ताव है. शासन से मंजूरी मिलते ही इसके संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>कबाड़ में तब्दील हुआ स्विमिंग पूल
<p style=”text-align: justify;”>करीब 864.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए JPNIC के लंबे समय से बंद रहने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती गई है. करोड़ों रुपये के उपकरण खराब हो चुके हैं, स्विमिंग पूल कबाड़ में तब्दील हो चुका है और बिल्डिंग के कई हिस्सों में टूट-फूट हो गई है. ऐसे में एलडीए अब खुद इसका संचालन करने के बजाय निजी हाथों में देकर सेंटर को दोबारा शुरू करने की तैयारी में है.
<p style=”text-align: justify;”>प्रस्ताव के मुताबिक सेंटर को मौजूदा स्थिति में ही निजी संस्था को सौंपने की तैयारी है. यानी एलडीए पर पूरे परिसर को पहले की स्थिति में लाने का बड़ा खर्च डालने के बजाय निजी संस्था को इसकी जिम्मेदारी दी जा सकती है. शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की शर्तें और संचालन का मॉडल तय होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>बारिश के चलते 100 करोड़ के उपकरण खराब
<p style=”text-align: justify;”>JPNIC में अलग-अलग फर्मों के जरिए लगाए गए विद्युत और दूसरे आधुनिक उपकरण लंबे समय से बंद पड़े हैं. इनमें करीब 60 फीसदी उपकरण विदेशी और महंगे बताए जाते हैं. कई लाइट और स्पीकर की कीमत लाखों रुपये तक है. लंबे समय तक बंद रहने से वायरिंग चूहों ने काट दी, जबकि बारिश का पानी जाने से कई उपकरण खराब हो गए. उपकरणों की दो साल की गारंटी-वारंटी भी खत्म हो चुकी है. इन उपकरणों की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है.
<p style=”text-align: justify;”>परिसर में बने इंटरनेशनल स्विमिंग पूल की हालत भी खराब है. खिलाड़ियों के बैठने के लिए रैंप पर लगाई गई विदेशी लकड़ी गायब हो चुकी है. पूल में काई जम गई है. वहीं परिसर में जगह-जगह टाइल्स टूटी हैं और लोहे-एल्म्यूनियम के पोल में जंग लग चुकी है. 
<p style=”text-align: justify;”><a title=”अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/basti-ajay-rai-targets-amit-shah-parliament-standoff-opposition-voice-ann-3174135″ target=”_blank” rel=”noopener”>’अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
<h3 style=”text-align: justify;”>864.99 करोड़ तक पहुंची लागत
<p style=”text-align: justify;”>JPNIC का निर्माण वर्ष 2013 में करीब 265.58 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था. इसके बाद 2014 में लागत बढ़ाकर 615.44 करोड़ रुपये की गई. 2015 में इसमें करीब 142 करोड़ और जोड़े गए, जबकि 2016 में करीब 107 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के बाद परियोजना की लागत 864.99 करोड़ रुपये पहुंच गई.
<p style=”text-align: justify;”>एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि सेंटर को शुरू करने के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था. प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है. अब शासन स्तर से निर्णय होना है. मंजूरी मिलने के बाद सेंटर को शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. 
<p style=”text-align: justify;”>यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
Next
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme