Meerut News: करोड़ों रुपए खर्च, लेकिन फिर भी ग्राहक और दुकानदार के इंतजार में है मेरठ की ये मार्केट
Meerut News: मेरठ के गंगानगर में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया पेडेस्ट्रियन फ्रेंडली पाथवे शहरवासियों के लिए बड़ी सुविधा बनने वाला था, लेकिन लंबे समय से इसका संचालन शुरू नहीं होने के कारण अब इसकी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में तैयार इस मार्केट में लोगों के घूमने से लेकर खरीदारी और खान-पान तक की सुविधाएं विकसित की गई थीं. लेकिन संचालन के इंतजार में कई व्यवस्थाएं अब बदहाल नजर आ रही हैं. कहीं टाइल्स और पत्थर टूटे हैं तो कहीं हरियाली की जगह घास दिखाई दे रही है.