KFC से खरीदा फ्राइड चिकन, अंदर दिखी ऐसी चीज कि ग्राहक रह गया हक्का बक्का, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Insect Found in KFC Chicken: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक ग्राहक ने दावा किया कि उसने जो डीप फ्राइड चिकन खरीदा, उसमें उसे कीड़ा दिखाई दिया. ग्राहक ने घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर KFC India को टैग किया. मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने भी इसका संज्ञान लिया है और टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू की गई है. विभाग की ओर से खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजने की तैयारी है. वहीं KFC की ओर से भी ग्राहक से ऑर्डर आईडी मांगी गई है. फिलहाल चिकन में कीड़ा मिलने का दावा कितना सही है, यह जांच और लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा.