Kanpur News : महिला हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanpur Latest News : कानपुर के सत्ती चौरा में महिला की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक भी बरामद हुई है.