पिस्टल की बट से भाजपा नेता का सिर फोड़ने वाला दारोगा सस्पेंड, घर में घुसकर परिवार को भी पीटा था
लखनऊ के बंथरा में अंडे की दुकान लगाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोप लगाया। विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। दरोगा निलंबित।