राम मंदिर में अब तिलक से प्रसाद तक बदले नियम, पुजारियों के लिए सख्ती और भक्तों को रोज नया प्रसाद
Ayodhya Latest News: अयोध्या के राम मंदिर में अब अर्चकों की सेवा व्यवस्था से लेकर भगवान राम के भोग-प्रसाद तक में बदलाव होने जा रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट ने अर्चकों के लिए नए और सख्त नियम तय किए हैं. मंदिर में सेवा के दौरान तिलक लगाना जरूरी होगा, वहीं भक्तों को अब हर दिन अलग-अलग तरह का प्रसाद देने की तैयारी है. इसके साथ ही मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल ले जाने और अर्चकों के लिए कुछ गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है.