यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा स्थगित, 41424 अभ्यर्थियों को फिलहाल करना होगा इंतजार
UP Home Guard Physical Exam Postponed: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए 14 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इसका कारण भारी बारिश और जलभराव बताया गया है. बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नई तिथियों और नए एडमिट कार्ड की घोषणा करेगा.