पॉलीमर्स एंड रिएक्शन टेस्ट से पल भर में पकड़ में आएगा आंखों का इंफेक्शन, चश्मा लगाने की नही पड़ेगी जरूरत
Kanpur News: अब आंखों में होने वाले इंफेक्शन की वजह पता करने के लिए पॉलीमर्स एंड रिएक्शन टेस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस जांच से संक्रमण किस वायरस, बैक्टीरिया या दूसरे कारण से हुआ है, इसकी जानकारी कम समय में मिल सकती है. इससे डॉक्टरों को बीमारी के सही कारण के अनुसार इलाज शुरू करने में मदद मिलती है. वहीं इमेजिंग के क्षेत्र में ऑप्टिकल कोहरेंस टोमोग्राफी यानी ओसीटी ने आंखों के अंदर की बारीक गड़बड़ियों को पहचानना आसान कर दिया है.