फिरोजाबाद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को मिल रहा लोन, डूडा विभाग की ओर से लगा मेला, पूरा सितंबर चलेगा
फिरोजाबाद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को लोन मिल रहा है. डूडा विभाग मेले आयोजित कर रहा है, जहां 10,000 से 50,000 रुपये तक का लोन उपलब्ध है. डूडा विभाग की शहरी मिशन प्रबंधक सपना जोशी ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों के लिए कोरोना काल में एक नई योजना पीएम स्वनिधि शुरु की गई. जिसमें सड़क किनारे फुटपाट पर ठेला लगाने वाले लोगों के लिए इस योजना को शुरु किया गया है.इसमें वेडरों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इसके लिए विभाग द्वारा जिले के सभी नगर निकायों और नगर निगम में मेले का आयोजन किया जा रहा है.