'फोर्स लगाकर क्या दिखाना चाहते हो', सर्किट हाउस पर भारी पुलिस देख भड़के योगी के मंत्री, गोंडा SP को सुनाई खरी-खरी
Gonda Murder Case: गोंडा के परसपुर में सोशल मीडिया पर हुई विवादित टिप्पणी के बाद बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की नृशंस हत्या कर दी गई. घटना के विरोध में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. प्रशासन ने चारों तरफ पुलिस ही पुलिस तैनात कर दी. इस पर मंत्री भड़क गए और सवाल दाग दिए.