मऊ के आलू किसानों को बड़ी राहत, कोल्ड स्टोरेज भंडारण पर सरकार दे रही ₹100 प्रति क्विंटल सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. फसल तैयार होने के बाद आलू को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज का भारी भरकम खर्च अब किसानों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा. मऊ जिले में उद्यान विभाग की ओर से किसानों को कोल्ड स्टोरेज भंडारण शुल्क पर प्रति क्विंटल 100 रुपये की सीधी सब्सिडी दी जा रही है.