वाराणसी में पायलट का फ्लाइट उड़ाने से इनकार; ये वजह बताई, यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा
वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 के पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उड़ान से इनकार कर दिया। बोर्डिंग रुकने पर यात्रियों ने हंगामा किया। सूत्रों के मुताबिक पायलट की ड्यूटी का समय भी पूरा हो चुका था। वैकल्पिक क्रू का इंतजाम किया जा रहा है।