फ्लाइट से आते, महंगे होटलों में रुकते; रेलवे स्टेशनों पर जेब काटने वाले 5 शातिर गिरफ्तार
लखनऊ क्राइम ब्रांच ने हवाई जहाज से सफर कर रेलवे स्टेशनों पर जेब काटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चारबाग के साथ दिल्ली और मुंबई में भी सक्रिय थे और हर माह 20-25 लाख रुपये का माल पार करते थे। वे सर्जिकल ब्लेड से जेब काटते और यात्रियों के बैग चोरी करते थे।