छह साल की बच्ची से रेप मामले में कोर्ट ने 15 दिन में सुनाया फैसला, दरिंदे को 20 साल की सजा
हापुड़ जिले के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने महज 15 दिन में फैसला सुनाया। जज ने दरिंदे को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।