कौन हैं विनोद सहनी, जिनके लिए अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए संजय निषाद
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बर्तन कारोबारी विनोद सहनी की हत्या के बाद सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है. केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत से गुस्साए कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पोस्टमार्टम हाउस पर धरना शुरू कर दिया है. उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए लापरवाह पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. दूसरी ओर, बलिया में मंत्री के गनर के परिजनों की एफआईआर न लिखे जाने का गंभीर मामला भी सामने आया है.