मरम्मत करो या फिर… दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद जगी LDA, 25 साल पुरानी इमारतों पर चलेगा हथौड़ा
Lucknow Development Authority: नई दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी आवासीय योजनाओं में 25 साल से अधिक पुरानी और जर्जर इमारतों का अनिवार्य रूप से सेफ्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया है. जांच में असुरक्षित पाए जाने पर भवनों की मरम्मत या ध्वस्तीकरण की सख्त कार्रवाई की जाएगी.