अलीगढ़: 22 महीने से आसमान में उड़ान नहीं, अब पानी में विमान, सी प्लेन संचालन को तलाशी जा रही जगह
बीते 22 महीने से अलीगढ़ एयरपोर्ट से एक भी यात्री विमान ने उड़ान नहीं भरी है। अब प्रशासन पानी में विमान उतारने की तैयारी में जुट गया है। खैर और अतरौली क्षेत्र में सी-प्लेन (जल विमान) के संचालन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।