Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक

By
July 6, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में मलवां थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात के बाद अब औंग थाना क्षेत्र से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी पर अपने ही पति की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है.

परिजनों के मुताबिक पति संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं,जब वह काम से वापस घर लौटे जैसे ही घर के अंदर घुसे वैसे पत्नी रन्नो देवी ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया और फिर पति संजीव तिवारी को चारपाई में बांध दिया और फिर उसके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया. इतना ही नहीं, आरोप है कि उसके शरीर में बिजली का करंट भी लगाया गया. शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो संजीव तिवारी चारपाई पर बंधे हुए तड़पते मिले और उनके शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था.

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

परिजनों ने तत्काल बिजली का तार हटाकर उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल घायल पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा

लगातार मामलों से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि इससे पहले 26 जून को मलवां थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गांव में पत्नी ने कथित तौर पर पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसमें पति की मौत हो गई थी. उस मामले में पुलिस ने 2 जुलाई को आरोपी पत्नी प्रीति देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में सामने आई इस दूसरी घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है और लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों ने लोगों को भी चिंता में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें: Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

Next

साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme