सहारनपुर में 90 दिवसीय मौनपालन प्रशिक्षण 16 सितंबर से शुरू, युवा 10 रुपये में सीखें शहद उत्पादन, पाएं स्वरोजगार के अवसर
सहारनपुर में मौन पालन लंबे समय से किसानों और युवाओं के लिए आय का सशक्त साधन बना हुआ है. यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और कृषि आधारित वातावरण मधुमक्खी पालन के लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं. यही वजह है कि जिले में शहद उत्पादन की यूनिट लगातार बढ़ रही हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. इस मौन पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को केवल 10 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा.