बरेली के शिक्षक अमित चौधरी गणित विषय को आसान बनाने के लिए 17 साल किया काम, 11 राज्यों में किये मैथमेटिक्स शो, जानें
बरेली के गणित शिक्षक अमित चौधरी ने अपनी जिंदगी के लिए खुद की सरकार और संविधान बनाया. उन्होंने गणित को आसान बनाने के लिए 17 साल काम किया और देश के 11 राज्यों में मैथमेटिक्स शो किए. अमित के मुताबिक, सरकार बनने के करीब दो साल बाद जब उन्हें लगा कि कई काम समय पर नहीं हो रहे हैं और गलतियां हो रही हैं. तो उन्होंने अपनी सरकार का संविधान बनाया. इसमें नियम, धाराएं, पुरस्कार और सजा तक निर्धारित की गईं. वह कहते हैं कि उनके लिए उनकी सरकार ही रामायण, भगवद्गीता और गुरुवाणी की तरह पूजनीय है.