UP Election 2027 : BJP का मेगा प्लान, दिल्ली नहीं यूपी में कैंप करेंगे विनोद तावड़े, टिकट दावेदारों को भी साफ संदेश
UP Election BJP Plan : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े गणेश उत्सव के बाद लखनऊ में लगातार कैंप करेंगे. वहीं बीएल संतोष भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं. पार्टी ने टिकट के दावेदारों को दिल्ली में लॉबिंग के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहने का संदेश दिया है. चलिए समझते हैं डिटेल में…