भक्तों को अब रोज पता होगा कितना चढ़ावा आया? राम मंदिर ट्रस्ट के इस फैसले को लेकर क्या बोली जनता
Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने हाल ही में अयोध्या प्रवास के दौरान मंदिर की नई व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़ी जानकारी को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि इस फैसले को लेकर क्या कुछ कहना है.