मुरादाबाद से अलीगढ़ सिर्फ 2 घंटे और आगरा 3 घंटे दूर, 69 गांवों से होकर गुजरेगा नया हाई-स्पीड 4-लेन कॉरिडोर, गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा
NHAI मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ हाईवे को हाई-स्पीड 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर के रूप में अपग्रेड कर रहा है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो चुका है. इस नए मार्ग से मुरादाबाद से अलीगढ़ का सफर केवल 2 घंटे और आगरा 3 घंटे में पूरा होगा. संभल के 69 गांवों से गुजरने वाला यह हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा. जाम और फाटकों के झंझट से मुक्ति मिलने के साथ-साथ मुरादाबाद के पीतल उद्योग और मूर्ति कारोबार को भी इससे जबरदस्त रफ्तार मिलेगी.