1965 युद्ध के वीर चक्र विजेता का बेटा अब संभालेगा ARTRAC की कमान, जानिए कौन हैं ले. जनरल श्रींजय प्रताप सिंह
1965 के भारत-पाक युद्ध में वीर चक्र विजेता मेजर धीरेंद्र नाथ सिंह के पुत्र लेफ्टिनेंट जनरल श्रींजय प्रताप सिंह को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) का नया जीओसी-इन-सी नियुक्त किया गया है. गोरखपुर के रहने वाले श्रींजय प्रताप 12 कुमाऊं से आते हैं और डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक भी रह चुके हैं. उनके बड़े भाई वीरेश प्रताप सिंह भी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल हैं. परिवार की तीन पीढ़ियां सेना में देश सेवा कर रही हैं. जानिए उनका सैन्य सफर…