दिल्ली-NCR में बुलंदशहर का जादू, हर घर में इस गांव की महिलाओं का हुनर, इनके बिना अधूरी है आपकी फॉर्मल ड्रेस
Bulandshahr Gangraul village: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद तहसील स्थित गांगरौल गांव आज आत्मनिर्भरता की एक अनूठी मिसाल बन चुका है. यहां के हर घर में इन दिनों टाई बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 500 से अधिक महिलाएं कपड़ा काटने, सिलाई करने, प्रेस करने और पैकिंग का काम संभाल रही हैं. दिल्ली के सदर बाजार से मिलने वाले रॉ मटेरियल से तैयार ये टाई दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों तक सप्लाई की जाती हैं. एनआरएलएम योजना और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते इन महिलाओं की आमदनी में जबरदस्त इजाफा हुआ है.